Home बिहार अग्नि सुरक्षा व बचाव को लेकर दी गई जानकारी

अग्नि सुरक्षा व बचाव को लेकर दी गई जानकारी

315
0
Information on fire safety and protection

डेहरी। रोहतास जिला अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मचारी आदि शामिल हुए।

इस अवसर पर बिजली, गैस एवं अन्य प्रकार से लगने वाले आग के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रत्यक्ष रूप से अग्नि प्रज्ज्वलित कर उसे बुझाने हेतु प्रायोगिक तौर पर जानकारी प्रदान की गई।

GNSU Admission Open 2026

इस अवसर पर वहां उपस्थित जिला अग्नि शमन पदाधिकारी स्नेही सोनल एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बिंदु बैठा ने लोगों को संबोधित कर जानकारी प्रदान की तथा उनके बीच पंपलेट का वितरण किया। इस अवसर पर वहां प्रधान अग्निक धीरज कुमार, अग्नि चालक चंदन कुमार ,अग्निक उदय कुमार, प्रज्ञा कुमारी एवं रिंकी कुमारी ने अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।

GNSU Admission Open 2026