Home बिहार आरा में दर्दनाक हादसा, बालू लदे ट्रक की चपेट में आई 5...

आरा में दर्दनाक हादसा, बालू लदे ट्रक की चपेट में आई 5 साल की बच्ची

530
0
Tragic accident in Ara, 5 year old girl got hit by a sand laden truck, died on the spot

आरा: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर नूरपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बालू लदे ट्रक से कुचलकर एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका पांच वर्षीय नेहा कुमारी मूल रूप से अरवल जिले के रामपुर गांव निवासी लालदेव चौधरी की पुत्री थी। वर्तमान में वह अपने नाना अमीरचंद चौधरी के घर आई हुई थी।

सुबह सड़क से गुजरने के दौरान बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना का कारण ओवरटेक और अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और नूरपुर गांव के समीप आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 81 नासरीगंज-सकड्डी हाइवे को जाम कर दिया है।

GNSU Admission Open 2026

मौके पर अजीमाबाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग मुआवजा और अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026