Home बिहार पीएम किसान योजना के नाम पर ₹5.5 लाख की साइबर ठगी, पुलिस...

पीएम किसान योजना के नाम पर ₹5.5 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

193
0
Cyber ​​fraud of ₹5.5 lakh in the name of PM Kisan Yojana, police arrested two accused

बक्सर: साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के नित नए तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिनके जाल में फंसकर लोग अपने पैसे गवां दे रहे हैं। ताजा मामला के अनुसार पीएम किसान योजना के नाम पर बक्सर से ठगी किए जाने की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति को फंसाकर अपराधियों ने 5.5 लाख रुपये का चूना लगा दिया। छानबीन में जुटी साइबर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को झारखण्ड के देवघर से गिरफ्तार करते हुए ठगी के 4.90 लाख रुपये भी बरामद कर लिया।

जानकारी देते साइबर थाना के डीएसपी अविनाश कश्यप ने बताया कि इस मामले में बक्सर के यूसुफ अंसारी ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया था। आवेदक के अनुसार उनके मोबाइल पर पीएम किसान योजना में निबंधन के लिए एक लिंक आया था।जिसपर क्लिक करते ही मोबाइल का नेटवर्क चला गया और पता चला कि सिम ब्लॉक हो गया है। इसी क्रम में पता चला कि आधार कार्ड भी ब्लॉक हो गया है। सब कुछ ठीक कराने पर पता चला कि उनके खाते से 5.49 लाख की ठगी हो गई।

GNSU Admission Open 2026

26 जुलाई को साइबर थाना में मामला दर्ज कराने के बाद अनुसंधान के क्रम में ठगी का संचालन झारखंड के देवघर से साइबर गिरोह द्वारा किए जाने की जानकारी मिलते ही छापेमारी की गई। इस क्रम में झारखंड के देवघर जिला के देवीपुर थाना अंतर्गत सिरसिया निवासी मनोज दास और सुभाष दास को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से ठगी के 4.90 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। साइबर पुलिस की टीम में डीएसपी के नेतृत्व में निरीक्षक रामरतन पंडित, एएसआई शुभम कुमार, श्रीकांत कुमार और चंदन कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

GNSU Admission Open 2026