Home बिहार तेजस्वी यादव का दावा – दो बड़े मंत्रियों के मनमुटाव के कारण...

तेजस्वी यादव का दावा – दो बड़े मंत्रियों के मनमुटाव के कारण भ्रष्ट इंजीनियर तक पहुंची EOU

401
0
Tejashwi Yadav claims – EOU reached the corrupt engineer due to the rift between two big ministers

पटना: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकाने से लाखों रुपये बरामद होने और नोट जलाने के मामले में सियसात गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दो बड़े मंत्रियों के बीच मनमुटाव के कारण आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार प्रदत्त भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि भ्रष्टाचार के अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव के बाद एक मंत्री ने ईओयू से एक इंजीनियर के यहां छापा मरवाया गया।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि जब ईओयू की टीम आरोपी इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर पहुंची तो उसने गेट खोलने में घंटो लगा दिए। इस बीच उसने 10 करोड़ रुपये के नोट जला दिए। भ्रष्टाचार की कमाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि देर रात एक बजे से सुबह करीब छह बजे तक वह नोट जलाता ही रह गया। इसके बाद जले नोटों को बाथरूम की बाइप में डाल दिया। इससे पाइप जाम हो गया। ईओयू की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद बचे-खुचे नोट बरामद हुए। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो पूरा बिहार जानता है कि वह मंत्री कौन है?

GNSU Admission Open 2026

वह आजकल उस विभाग की काली कमाई से स्वयं के (पार्टी के नहीं) हेलीकॉप्टर से उड़ रहे हैं। बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को पटना में बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें  ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पटना के भूतनाथ स्थित घर में छापेमारी के दौरान ईओयू को 52 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में भारी मात्रा में जली हुई करेंसी नोट भी शामिल है। इतना ही नहीं सोने की बिस्किट समेत 26 लाख के जेवरात, बीमा पॉलिसी, जमीन, मकान के कागजात समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है।


GNSU Admission Open 2026