Home बिहार अमित शाह जी का स्पष्ट संवाद भाजपा की पारदर्शिता और सुशासन की...

अमित शाह जी का स्पष्ट संवाद भाजपा की पारदर्शिता और सुशासन की पहचान : त्रिविक्रम

394
0
Amit Shah's clear communication is the identity of BJP's transparency and good governance: Trivikram

सासाराम। भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक समाचार एजेंसी को दिए गए हालिया साक्षात्कार को स्पष्टता और रचनात्मक राजनीति का प्रतीक बताया। श्री सिंह ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने वक्तव्य में तीन अहम बिंदुओं को सामने रखा।
संवैधानिक संशोधन विधेयक पर अमित शाह जी ने स्पष्ट कहा कि इस विधेयक पर अनावश्यक भ्रम या राजनीति की गुंजाइश नहीं है।

यह जनता के हित और लोकतंत्र की मजबूती का विषय है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर विपक्षी दलों की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों को खारिज करते हुए गृह मंत्री ने साफ कहा कि “इस पर बेवजह हंगामा खड़ा करने की आवश्यकता नहीं है।” यह बयान भाजपा की जिम्मेदार और संयमित राजनीति को दर्शाता है। राहुल गांधी और विपक्ष की भूमिका पर श्री शाह ने विपक्ष को सलाह दी कि उन्हें केवल राजनीति करने के बजाय जनता के हित में रचनात्मक सहयोग देना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

इस साक्षात्कार में आए दृष्टिकोण पर प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि “अमित शाह जी का संवाद हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा हमेशा पारदर्शिता, सुशासन और राष्ट्रीय हित में राजनीति करने पर विश्वास करती है। बिहार की जनता भी इसी सोच के साथ भाजपा का साथ दे रही है।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ जनता तक सरकार की योजनाएँ और उपलब्धियाँ पहुँचाएँगे, जिससे बिहार विकास और स्थिरता के नए आयाम छू सके।

GNSU Admission Open 2026