सासाराम। रोहतास जिला पदाधिकारी द्वारा शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास, जिला बंदोबस्ती पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी लोक शिकायत अनुश्रवण कोषांग-सह-महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।
शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 140 व्यक्ति उपस्थित रहें। जनता दरबार में राजस्व, विकास एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों से जिलाधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ एक-एक करके सभी आवेदकों से साक्षात्कार करते हुये उनके फरिवादों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निदेशों के साथ तत्काल कार्रवाई करने हेतु हस्तगत करा दिया गया।







