Home बिहार सीवान में नगर परिषद कार्यपालक के आवास पर निगरानी टीम का छापा,...

सीवान में नगर परिषद कार्यपालक के आवास पर निगरानी टीम का छापा, तीन ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई

403
0
Surveillance team raids the residence of the city council executive in Siwan, action taken at three locations simultaneously

सीवान: बिहार के सीवान जिले में  निगरानी टीम ने छापा डाला है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी टीम छापामार कार्रवाई कर रही है। टीम पटना से आई है। सीवान में कार्यालय पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी विभाग के छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। जिसमें लखनऊ गोमती नगर ,पटना रूपसपुर अपर्णा मेंशन, और सीवान नगर परिषद के ठिकानों पर सुबह से छापेमारी जारी है।  छापेमारी में निगरानी के  द्वारा रेड की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के पास आए से अधिक 79% अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है। गौरतलब है कि इन पर 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। जिसमें उनकी सस्पेंशन भी हुई थी, और सस्पेंशन खत्म होने के बाद सीवान के नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनाती हुई है। सुबह में जैसे निगरानी की टीम ज छापेमारी करने पहुंची यह खबर आग की तरफ फैल गई, हालांकि अभी रेड करने आई टीम की तरफ से कुछ भी कैमरे पर बोलने से मना कर दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

उनका कहना है कि छापेमारी पूरी हो जाएगी तो जानकारी दी जाएगी। सीवान नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आज निगरानी विभाग की टीम ने जब छापेमारी की तो  दलालों के होश उड़ गए है।  क्योंकि नगर परिषद पिछले कई वर्षो से दलालों का अड्डा बना हुआ है। एक समाजसेवी दिवेश कुमार सिंह के द्वारा भी गंभीर आरोप नगर परिषद पर लगाए गए थे, जिन में 12 परसेंट से कमीशन लेकर पैसा रिलीज करने का आरोप लगा था। इसके अलावा भी कई अन्य आरोप नगर परिषद के नगर परिषद पर लगते रहे हैं। लेकिन निगरानी विभाग ने देर से कार्रवाई की जिसमें पुराने घोटालेबाज के आरोपी का ट्रांसफर हो चुका है। 





GNSU Admission Open 2026