Home बिहार बेटे के लिए आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े पिता की गिरकर मौत,...

बेटे के लिए आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े पिता की गिरकर मौत, परिवार में छाया मातम

523
0
A father who climbed a tree to pluck mangoes for his son died after falling, the family is in mourning

मुज्जफरपुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के चकजमाल गांव में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय भिखारी पासवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे की फरमाइश पर आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे, इसी दौरान पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता देवेंद्र पासवान ने बताया कि उनके पोते ने आम खाने की मांग की थी।

गांव के ही आम के बगीचे में भिखारी पासवान पेड़ पर चढ़े थे। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने जब उन्हें बेसुध हालत में देखा तो आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मृतक को दो दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

GNSU Admission Open 2026