Home बिहार पटना में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, CNG रेट ने भी बढ़ाई लोगों...

पटना में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, CNG रेट ने भी बढ़ाई लोगों की टेंशन

123
0
Petrol and diesel prices have risen in Patna, while CNG rates have also increased people's tension.

पटना: अमेरिका और इजराइल की ईरान की साथ चल रही है जंग का असर पर अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। आज से पूरे देश के साथ पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं। दोनों ने दाम में तीन-तीन रुपये की वृद्धि हुई है। यानी अब पटना में एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.67 रुपये देने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 94.65 रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दी गई है। पटना में 14 मई को नॉर्मल पेट्रोल 105.37 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 91.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

वही सीएनजी 89 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था। लेकिन, आज रात 12 बजे के बाद पेट्रोल और डीजल में तीन रुपये और सीएनजी में दो रुपये की वृद्धि कर दी गई। वहीं प्रीमियम पेट्रोल पहले ही महंगे हो चुकी थे। पटना में प्रीमियम पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इधर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग दंग रह गए हैं। डाकबंगला चौराहे पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे अरुण कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सरकार गाड़ियों का उपयोग कम करने की बात कह रही थी।

GNSU Admission Open 2026

आज अचानक से पेट्रोल के दाम तीन रुपये बढ़ा दिए गए। यह गलत है। एक बार में इतनी अधिक कीमत नहीं बढ़ाई चाहिए। वहीं सुनील सिंह ने कहा कि हमलोग हैरान हैं। वैसे ही महंगाई इतनी बढ़ी हुई है। अब पेट्रोल डीजल महंगे होने से और भी महंगाई बढ़ेगी। परेशानी आम लोगों को ही झेलनी होगी। गर्दनीबाग के विशेष कुमार ने कहा कि अब ऐसा लगता है कि हमलोगों को इलेक्ट्रिक वाहन ही दैनिक उपयोग में लाने होंगे। पहले ही इथेनॉल वाला पेट्रोल आने से बाइक की माइलेज कम हो गई है। आज से पेट्रोल के लिए प्रतिलीटर 108 रुपया देना पड़ रहा है।