रोहतास: रोहतास जिले ने एक महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। घटना संझौली थाना क्षेत्र के फुटहा की बताई जा रही। मृतिका फ़ुटहा गांव निवासी गुलशन कुमार यादव की पत्नी सिंधू कुमारी बताई जा रही है। घटना के की जानकारी होने पर मृतिका के पति गुलशन कुमार यादव ने खुद इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही मृतिका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका का मायका सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नारायण गांव बताया जाता है। मृतिका के पिता अंजनी सिंह यादव ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी सिंधू कुमारी की शादी गुलशन कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उत्पीड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी से बार बार एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी जिसकी जानकारी बेटी ने फोन पर दिए था। वही घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुट गई है।







