Home बिहार ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत, घर में खून से लथपथ...

ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव; पत्नी हिरासत में, जांच जारी

385
0
Auto driver dies under suspicious circumstances, body found soaked in blood in house; wife in custody, investigation underway

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ऑटो चालक का शव उसके घर से खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी ने की है। उन्होंने बताया कि छह साल पहले मृतक की शादी घटहो थाना क्षेत्र के माधो बिशनपुर निवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए महिला के मायके में पंचायत हुई थी और एक बॉन्ड पेपर पर समझौता कर बहू को ससुराल वापस लाया गया था। इसके बाद इस दंपति को दो बच्चे भी हुए। पिता ने दावा किया कि उनके गांव का एक युवक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। एक दिन उनके बेटे ने अपनी पत्नी और ट्यूशन शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद विवाद गहराता चला गया।

GNSU Admission Open 2026

कुछ समय तक ट्यूशन आना बंद हुआ, लेकिन बाद में वह फिर आने लगा, जिससे पारिवारिक कलह और बढ़ गया। मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात उनका बेटा रोज की तरह ऑटो चलाकर देर रात करीब 12 बजे घर लौटा और वे सो गए। सुबह जब उठे तो देखा कि बहू कमरे के कोने में चुपचाप बैठी थी और बेटा खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। उसके गले पर निशान भी थे, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता का कहना है कि उन्हें संदेह है कि बहू ने किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। 

GNSU Admission Open 2026