Home राष्ट्रीय भारत सरकार ने ULLU, ALTT समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया...

भारत सरकार ने ULLU, ALTT समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई

322
0
Indian government banned 25 apps and websites including ULLU, ALTT, strict action on pornographic content

नई दिल्ली: भारत सरकार ने ऑनलाइन अश्लील सामग्री के प्रसार पर लगाम कसने के लिए 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है यानी इन एप्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय को ये पता चला कि ये एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील कंटेंट प्रसारित कर रही थीं, जो कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बाद मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया।

GNSU Admission Open 2026

ULLU, ALTT, Big Shots App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Kangan App, Bull App, Adda TV, HotX, VIP, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Fugi, Mojflix, Hulchul App, MoodX, NeonX, VIP Triflicks

GNSU Admission Open 2026