Home बिहार शराब के शक में पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी से टक्कर,...

शराब के शक में पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी से टक्कर, युवक की मौत

414
0
A man died after colliding with a police car which was chasing him on suspicion of alcohol

गयाजी: गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघास्थान गांव निवासी देवबली उर्फ बाबू चौधरी (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल  गयाजी और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी तथा सड़क जाम कर बवाल मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवबली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप खड़ा था, तभी कोठी थाना की पुलिस पेट्रोलिंग के लिए वहां पहुंची।

पुलिस को शक हुआ कि वह शराब लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान देवबली बाइक समेत असंतुलित होकर गिर  गयाजी। इसी बीच पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आकर पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया  गयाजी है।

GNSU Admission Open 2026

घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही है। कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शराब तस्करी की आशंका पर देवबली का पीछा कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।



GNSU Admission Open 2026