Home बिहार बर्थडे पर बुलाकर ले गई गर्लफ्रेंड, फिर दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर...

बर्थडे पर बुलाकर ले गई गर्लफ्रेंड, फिर दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या; इलाके में सनसनी

474
0
Girlfriend called him on his birthday, then beat the tenth class student to death; sensation in the area

बिहार: औरंगाबाद में दसवीं कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है एक किशोरी घर आकर छात्र को अपनी बर्थ डे पार्टी में बुला ले गई, जहां उसके परिवार वालों ने छात्र की लाठी-डंडे से पीट और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हालांकि, वारदात के दौरान ही किशोर दौड़ी-दौड़ी छात्र के घर जाकर अपने परिजनों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की सूचना दी लेकिन परिजनों के मौके पर पहुंचने तक छात्र की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी मनोज पासवान के इकलौते पुत्र हिमांशु कुमार(16) के रूप में की गई है, जो दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बारूण थाना की पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटना के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल आए मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात हिमांशु को पास के ही एक घर की किशोरी घर आकर अपनी बर्थ डे पार्टी के लिए बुला ले गई थी। इसके कुछ ही देर बाद किशोरी रोती हुई हिमांशु के घर आई और परिजनों को बताया कि उसका बड़ा भाई हिमांशु को बेरहमी से पीट रहा हैं, उसे चल कर बचा लीजिए। सूचना मिलते ही जब हिमांशु के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हिमांशु वहां मरा हुआ पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना बारूण थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना को लेकर गांव में यह चर्चा है कि हिमांशु का प्रेम प्रसंग किशोरी से चल रहा था। इसी वजह से उसके भाई और परिजनों ने किशोर की हत्या की है। कहा जा रहा है कि बुधवार को किशोरी का जन्मदिन था।

GNSU Admission Open 2026

रात में किशोरी ने हिमांशु को उसे अपने घर पर बुलाया। उस वक्त किशोरी के घर में कोई नहीं था। किशोरी का भाई भी नहीं था और उसके पिता भी बाहर गए हुए थे। जैसे ही हिमांशु किशोरी के घर पहुंचा, उसे किशोरी के चचेरे भाइयों ने छत से देख लिया। इसके बाद उनके द्वारा किशोरी के पिता महेंद्र यादव को फोन कर बुलाया गया और हिमांशु को घर में बंद कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में बारूण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब की टीम से साक्ष्य संकलन कराया गया है। मामले में मृतक के पिता मनोज पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में मृतक में लिखित शिकायत में कहा है कि मेरा बेटा हिमांशु रात में करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र यादव, साधु यादव उर्फ वीरेंद्र यादव, सुमन कुमार, नीतीश कुमार और रामकेवल यादव मेरे बेटे को खींचकर अपने घर की ओर ले गए। हिमांशु के चीख-पुकार की आवाज सुनकर हमलोग दौड़े तो महेंद्र यादव ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हम पर हमला बोल दिया, जिससे वें हिमांशु को छुड़ा नही सके।

उन्होने तत्काल रात के करीब 1.30 बजे बारुण थाना की पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस के मौके पर आने के पहले ही हिमांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हिमांशु उनका इकलौता बेटा था और उनकी दो बेटी भी है। मामले में पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त फरसा और लाठी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने मामले के आरोपियों में एक किशोरी के महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है। घटना के बाद जानपुर गांव में दो पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस लिहाज से बारूण और आसपास के कई थानों की पुलिस ने गांव में कैम्प कर रखा है। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया है। इसे लेकर गांव पहुंचे औरंगाबाद के एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। वही घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। उनका रो रोकर बुरा हाल है।



GNSU Admission Open 2026