Home बिहार शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, चार लाख नकद...

शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, चार लाख नकद और जेवरात ले उड़ी

381
0
Eight days after marriage, the newly married woman absconded with her lover, taking away four lakh rupees in cash and jewellery

बिहार: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज आठ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। नवविवाहिता चूड़ी खरीदने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। मामले में पीड़ित पति ने फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ न सिर्फ घर से भाग गई, बल्कि साथ में लगभग चार लाख रुपये नकद और इतने ही कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर चली गई।

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर गांव निवासी मंटू बैठा की शादी हाल ही में 5 जून को मीरगंज थाना क्षेत्र के बुधन बैठा की पुत्री चुलबुली के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। मंटू के अनुसार, 14 जून को चुलबुली ने कुसौंधी उच्च विद्यालय से शैक्षणिक प्रमाणपत्र लाने की बात कही और वह उनके साथ वहां गई। रास्ते में कुसौंधी बाजार में चूड़ियां खरीदने की इच्छा जताई। जब वे एक दुकान पर पहुंचे, तो चुलबुली ने पास में ही रहने वाली अपनी सहेली को बुलाने का बहाना किया और अचानक वहां से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मंटू को शक हुआ कि उसकी पत्नी पहले से ही साजिश के तहत अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बना चुकी थी।

GNSU Admission Open 2026

फुलवरिया थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम महिला और युवक की तलाश में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।


GNSU Admission Open 2026