Home बिहार बिहार: 34वीं राष्ट्रीय सीनियर वूशु प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन, राज्य ने जीते...

बिहार: 34वीं राष्ट्रीय सीनियर वूशु प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन, राज्य ने जीते 14 पदक

533
0
Bihar: Strong performance in the 34th National Senior Wushu Competition, the state won 14 medals

पटना : राजस्थान में आयोजित 34वीं सीनियर नेशनल वूशु प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया है। यह प्रतियोगिता 14 जून से 19 जून तक पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में बिहार के वूशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिससे राज्य का नाम रोशन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय वूशु संघ के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बजुवा, सीईओ सोहेल अहमद और राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया भी मौजूद थे। समापन समारोह में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिहार की 32 सदस्यीय वूशु टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और 14 पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा। इन खिलाड़ियों में शामिल हैं:

शगुन सिंह – स्वर्ण पदक (विंगचुंग)

सपना कुमारी – रजत पदक (नन टाइप इवेंट)

कृतिका आनंद – रजत पदक (फ्लैक्सिबल वेपन)

ईशा मिश्रा – कांस्य पदक (बागवाजान)

गेंशु कुमारी – कांस्य पदक (डबल वेपन)

पूजा कुमारी – शुनजियान

अपराजिता मिश्रा – नानक्वान

ताऊलू ग्रुप इवेंट टीम – कांस्य पदक (टीम में ईशा, गेंशु, सपना, अपराजिता, आनंद, रूबाब और सूरज शामिल)

GNSU Admission Open 2026

टीम के कोच अशोक कुमार और सुनील कुमार थे। वहीं टीम डायरेक्टर और बिहार वूशु संघ की महासचिव सुमन मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का पल है। नेशनल प्लेयर ईशा मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, जिससे यह बड़ी सफलता मिली। इस उपलब्धि पर बिहार वूशु संघ के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य सिंह, उपाध्यक्ष मुकुटमणि, डॉ. बी. प्रियम, सतीश कुमार, संजय कुमार समेत सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। जल्द ही खिलाड़ियों के बिहार लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।





GNSU Admission Open 2026