Home उत्तर प्रदेश सीलिंग एक्शन पर भड़के व्यापारी, टीम को घेरा—मेरठ में धरने के दौरान...

सीलिंग एक्शन पर भड़के व्यापारी, टीम को घेरा—मेरठ में धरने के दौरान शख्स बेहोश

238
0
Traders enraged by sealing action, surround team; man faints during protest in Meerut

मेरठ : मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। आवास विकास परिषद की टीम जब प्रतिष्ठानों को सील करने पहुंची तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर दिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।मौके पर व्यापारी नेता जीतू नागपाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और नीरज मित्तल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। साहिल प्लाजा को सील किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने आवास विकास परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान धरने पर बैठे एक व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारी को एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल भिजवाया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने आरोप लगाया कि आवास विकास परिषद और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह उत्पीड़न है। उनका कहना है कि कई ऐसे प्रतिष्ठानों को भी सील किया जा रहा है जहां क्लीनिक और वकीलों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में इसका उल्लेख नहीं है।

GNSU Admission Open 2026