Home उत्तर प्रदेश पति की हत्या: शराब पिलाकर गला दबाया, पेट्रोल डालकर जलाया शव; पत्नी...

पति की हत्या: शराब पिलाकर गला दबाया, पेट्रोल डालकर जलाया शव; पत्नी के प्रेमी ने रची साजिश

27
0
Husband murdered: Strangled after being given alcohol, burned with petrol; wife's lover plotted

आगरा; आगरा के थाना सैंया में बुधवार को खेत में जलाकर लोकेंद्र (39) की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई शिवचरन ने पहचान की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, काॅल डिटेल को खंगाला तब खुलासे तक पहुंच सकी। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की बात सामने आई। साजिश के तहत लोकेंद्र को उसकी पत्नी का प्रेमी अपने साथी की मदद से खेत में ले गया। शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को पेट्रोल और शराब डालकर जला दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे सैंया में एक खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। हत्या कर शव को जलाया गया था। हाथ पर लोकेंद्र नाम गुदा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उसके भाई ने शिनाख्त की। लोकेंद्र की शादी 17 साल पहले इरादतनगर में हुई थी। तीन बेटियां और एक बेटा है।

लोकेंद्र मजदूरी करता था। पत्नी के 6 महीने पहले गांव के एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक घर आकर मिलने लगा। पति ने विरोध किया। परिवार के लोगों को भी बता दिया। इससे नाराज पत्नी ने युवक के साथ मिलकर लोकेंद्र की हत्या की साजिश रची। बुधवार सुबह 11 बजे लोकेंद्र के घर से निकलने पर पत्नी ने दोस्त को बता दिया। वह बाइक से अपने साथी के साथ लोकेंद्र को रास्ते में मिल गया। दोनों उसे शराब के ठेके पर ले गए। शराब की बोतल लेने के बाद फल और पानी के पाउच लेकर एक खेत में बैठ गए। तीनों ने शराब पी। लोकेंद्र के नशे में होने पर गला दबाने लगे। उसने विरोध किया। इस पर एक ने हाथ और पैर पकड़ लिए। दूसरे ने गला दबा दिया। मौत हो जाने पर बाइक से पेट्रोल निकाला। शव पर डालकर आग लगा दी। पेट्रोल कम होने पर शराब भी डाल दी। मगर शव पूरी तरह से नहीं जल सका।

GNSU Admission Open 2026

घटना के समय आसपास से कोई निकल भी नहीं रहा था। इस कारण किसी को पता नहीं चला। बाद में आरोपियों ने शव को खेत के अंदर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस शुक्रवार को इसका खुलासा कर सकती है।एडीसीपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा, थाना पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। घटनास्थल पर एक शराब की बोतल मिली थी। एक कागज भी था, जिस पर फल रखे हुए थे। पुलिस ने आसपास के शराब के ठेके पर जाकर चेक किया। पूरे दिन की फुटेज देखी। इसमें लोकेंद्र नजर आया। उसके साथ दो और लोग थे। वहीं पास ही एक ठेल पर फल बेचने वाले से आरोपियों ने अंगूर खरीदे थे। अंगूर किताब के कागज पर रखकर दिए थे। ठेल विक्रेता ने भी पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मृतक, उसकी पत्नी और अन्य की काॅल डिटेल निकाली। साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें