Home बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अतिथिशाला का किया...

सीएम नीतीश कुमार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अतिथिशाला का किया उद्घाटन

149
0
CM Nitish Kumar inaugurated the new guest house equipped with modern facilities.

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एमएलसी क्वार्टर पहुंचे , जहां उन्होंने नवनिर्मित आधुनिक अतिथि शाला का फीता काटकर उद्घाटन किया। बता दे कि इस अतिथि शाला को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां पुस्तकालय, जलपान गृह समेत कई जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था मिल सके।

अतिथि शाला में बनाए गए पुस्तकालय में जनप्रतिनिधि और आगंतुक अध्ययन कर सकेंगे, वहीं जलपान गृह के माध्यम से खाने-पीने की सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से एमएलसी क्वार्टर की सुविधाओं में विस्तार होगा और यहां आने वाले मेहमानों को अधिक बेहतर अनुभव मिलेगा।

GNSU Admission Open 2026

इसे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।