Home बिहार बिहार में प्रेम विवाह के बाद कपल का वायरल बयान, सोशल मीडिया...

बिहार में प्रेम विवाह के बाद कपल का वायरल बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

182
0
A couple's statement after a love marriage in Bihar has sparked a social media uproar.

मुंगेर: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसे लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल वीडियो में प्रेमिका का बयान खासा चर्चा में है, जिसमें वह साफ तौर पर कहती नजर आ रही है- हम इनको भगा कर लाए हैं, ये हमको नहीं भगाकर लाए हैं।

इस बयान के सामने आने के बाद मामला और भी दिलचस्प बन गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हवेली खड़गपुर के सिंहपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं लेकिन प्रेम संबंध के चलते उन्होंने सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए मंदिर में विवाह रचा लिया।

GNSU Admission Open 2026

मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और शादी संपन्न की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।