Home बिहार सोन पुल पर जाम का जंजाल: 4 घंटे तक फंसे लोग, सिस्टम...

सोन पुल पर जाम का जंजाल: 4 घंटे तक फंसे लोग, सिस्टम पर उठे सवाल

20
0
Political debate erupts over Z security notification to Nitish, RJD calls it a political ploy by BJP

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में सोन नदी पर बना पुल एक बार फिर भीषण जाम का गवाह बन गया है। हालात इतने खराब हैं कि लोग तपती धूप में 3 से 4 घंटे तक जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन पुल पर रेंगते नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोगों का सफर किसी सजा से कम नहीं रह गया है। मौके पर मौजूद ड्राइवरों और यात्रियों का कहना है कि वे घंटों से जाम में फंसे हुए हैं खाने-पीने तक की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कई लोग भूख-प्यास से बेहाल नजर आए। जानकारी के अनुसार, पुराने पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ट्रैफिक का पूरा दबाव नए पुल पर आ गया है। इससे पहले से ही व्यस्त इस मार्ग पर वाहनों का भार और बढ़ गया है। स्थिति तब और बिगड़ जाती है, जब लोग नियमों को दरकिनार कर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने लगते हैं। बाइक से लेकर भारी ट्रकों तक, कई वाहन चालक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते दिख रहे हैं, जिससे जाम और अधिक गंभीर हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। उनका आरोप है कि मौके पर ट्रैफिक नियंत्रण की समुचित व्यवस्था नहीं है और निगरानी की कमी के कारण हालात बेकाबू हो रहे हैं। फिलहाल जरूरत है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सख्त ट्रैफिक कंट्रोल लागू करे और मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को इस जाम के जंजाल से राहत मिल सके।

GNSU Admission Open 2026