Home बिहार बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: जयमाला स्टेज पर दुल्हन...

बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: जयमाला स्टेज पर दुल्हन की मौत से सनसनी

148
0
Wedding celebrations turn to mourning in Bihar: Bride dies on the garland stage, causing sensation

हाजीपुर: वैशाली जिला के चेहरा काला के कटहरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह अचानक मातम में बदल गया। जयमाला से ठीक पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर जहर की गोलियां खा ली थीं। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारातियों में भी हड़कंप मच गया। बताया गया कि वैशाली के पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर से बारात गांव पहुंची थी और जयमाला की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान दुल्हन स्टेज पर अचानक गिर पड़ी। शुरुआत में वधू पक्ष के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की और कहा कि दुल्हन का बीपी लो हो गया है। रात बढ़ने के साथ मामला गंभीर होता चला गया और पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई। दूल्हा पूरी रात दुल्हन के ठीक होने का इंतजार करता रहा, लेकिन देर रात दुल्हन की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद बाराती वापस लौट गए और दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर लौट गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन का प्रेमी भी उसी गांव का है और उसने भी जहर खाया था।

GNSU Admission Open 2026

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। चर्चा है कि वधू पक्ष और वर पक्ष के बीच विवाद हुआ और मारपीट की घटना भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मामले को लेकर पंचायत भी बैठी थी, जिसमें प्रेमी पक्ष पर आर्थिक दंड लगाने का फैसला किया गया है। वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़ी कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।