Home बिहार सासाराम के स्कूलों में डाक विभाग द्वारा आधार कैंप का आयोजन, शत-प्रतिशत...

सासाराम के स्कूलों में डाक विभाग द्वारा आधार कैंप का आयोजन, शत-प्रतिशत बच्चों का आधार बनाने का लक्ष्य

244
0
The Postal Department organized Aadhaar camps in Sasaram schools, aiming to create Aadhaar for 100% of children.

सासाराम (रोहतास): रोहतास जिले में बच्चों के आधार कार्ड बनाने और उनमें सुधार के लिए डाक विभाग ने एक विशेष पहल शुरू की है। इसी क्रम में रिदम फाउंडेशन स्कूल में आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण स्वयं डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने किया। निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक ने बताया कि सासाराम के सभी बच्चों का आधार कार्ड सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि रिदम फाउंडेशन स्कूल से इस अभियान की शुरुआत की गई है। हमारा लक्ष्य है कि शहर के सभी स्कूलों में एक-एक कर कैंप लगाए जाएं, ताकि सासाराम का एक भी बच्चा आधार कार्ड से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आधार सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। डाक अधीक्षक ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उप-डाकघरों जैसे कोचस, डालमियानगर और भभुआ में भी आधार केंद्र सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

इधर आधार किट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए, विभाग ने पोर्टेबल मशीनों का उपयोग शुरू किया है। श्री चौधरी ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार पंजीकरण अब गांव-गांव जाकर भी किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों को काफी सहूलियत हो रही है। वही स्कूलों में कैंप लगने से अभिभावकों को आधार केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। डाक विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया गया और पुराने कार्डों में त्रुटियों को सुधारा गया।