Home बिहार पटना में राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद वारदात; शादी की...

पटना में राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद वारदात; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

138
0
पटना में राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद वारदात; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

पटना। Patna के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मजदूर दिवस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मृतक की पहचान मैनपुरा निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री थे और पहले ऑटो चलाकर भी अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मेहनत ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहंदी और अन्य रस्मों के बीच पूरा परिवार खुशियों में डूबा हुआ था। रात करीब 2 बजे सभी लोग सो गए। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शिव शंकर चाय पीने के लिए घर से निकले, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। करीब 6 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान शिव शंकर के रूप में हुई। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी का घर मातम में बदल गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उसी इलाके में पास ही एक घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। शिव शंकर अपने पीछे पत्नी अर्चना देवी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026