Home झारखण्ड लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर हजारीबाग DC से मिले शिक्षक...

लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर हजारीबाग DC से मिले शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि

220
0
लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर हजारीबाग DC से मिले शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि

हजारीबाग। Hazaribagh जिले में वेतन भुगतान की समस्या को लेकर शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हेमंत सती से गुरुवार (30 अप्रैल) को मुलाकात कर लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि कोषागार से जुड़े विवाद के बाद पिछले दो महीनों से शिक्षकों का वेतन बंद है, जिससे उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद भी शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है और वे जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 2500 से अधिक शिक्षक पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसके विरोध में शिक्षक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों स्कूल समय के दौरान काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि केवल नियमित शिक्षक ही नहीं, बल्कि सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त हजारों शिक्षक भी पिछले छह से नौ महीनों से वेतन से वंचित हैं। इसके कारण कई शिक्षक गंभीर आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ शिक्षकों को रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और परिजनों के इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। संघ ने राज्य सरकार से जल्द वेतन जारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अन्य शिक्षक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर समर्थन जताते हुए एक स्वर में वेतन भुगतान की मांग की है।

GNSU Admission Open 2026