Home अंतरराष्ट्रीय रूस ने बढ़ाया कूटनीतिक हाथ, ईरान-अरब और अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थता की...

रूस ने बढ़ाया कूटनीतिक हाथ, ईरान-अरब और अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थता की पेशकश

30
0
Russia extends diplomatic hand, offers to mediate in Iran-Arab and US-Iran talks

मॉस्को: रूस अमेरिका-ईरान और ईरान-अरब देशों के बीच समझौता कराने में मदद और बातचीत के लिए तैयार है , लेकिन वह खुद को थोपना नही चाहता है। यह बात रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने कही है।


श्री अलीमोव ने ‘इज़वेस्टिया’ अखबार को बताया, “हम अमेरिका और ईरान के साथ-साथ ईरान और अरबों देशों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए तैयार हैं। हमें अरब-ईरान बातचीत के लिए मंच उपलब्ध कराने में खुशी होगी, लेकिन हम खुद को थोपना नहीं चाहते।”

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि रूस इस्लामाबाद, रियाद और अंकारा सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि पक्षों को बातचीत की मेज पर वापस लाने के प्रयास जारी हैं।”