Home बिहार लिव-इन के बाद दूसरी शादी रचा रहा था प्रेमी, रोकने पहुंची प्रेमिका...

लिव-इन के बाद दूसरी शादी रचा रहा था प्रेमी, रोकने पहुंची प्रेमिका को मिली धमकी

138
0
The lover was planning a second marriage after a live-in relationship; the girlfriend who tried to stop him received threats.

वैशाली: असम से एक युवती अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए बिहार के वैशाली जिले पहुंची है। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगभग एक वर्ष तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अब वह दूसरी शादी कर रहा है। रविवार को लड़के का फलदान समारोह था। डिब्रूगढ़ (असम) निवासी मीरा तांती ने बताया कि वह कोयंबटूर की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, जहां वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी निवासी धीरज कुमार भी कार्यरत था। काम के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मीरा के अनुसार, धीरज ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

मीरा ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो धीरज उसे अपने घर बिहार चलने के लिए कहकर अपने साथ ले आया। शादी की उम्मीद में मीरा उसके साथ ट्रेन से बिहार पहुंची। पटना स्टेशन पर उतरने के बाद जंदाहा पुल के पास धीरज ने उसका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में 15,000 रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर टेम्पो से फरार हो गया। मीरा ने किसी तरह दूसरा मोबाइल और सिम कार्ड खरीदकर धीरज से संपर्क किया, जिस पर उसने बताया कि वह किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है और फोन काट दिया। इसके बाद मीरा ने धीरज के भाई से संपर्क किया।

GNSU Admission Open 2026

आरोप है कि धीरज के भाई और भाभी ने उसे बिहार आने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि लाश का भी पता नहीं चलेगा, प्रशासन हमारी मुट्ठी में है। इसके बाद मीरा ने न्याय की गुहार लगाई और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। जानकारी के अनुसार, मीरा तीन दिन तक भटकती रही और फिर हाजीपुर महिला थाना पहुंची, जहां से उसे स्थानीय थाना जाने को कहा गया। इसके बाद अधिकार मित्र शर्मीला कुमारी की मदद से वह चांदपुरा थाना पहुंची, जहां उसकी सहायता की गई। आवेदन प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी धीरज कुमार को हिरासत में लेकर थाने बुलाया। इसके बाद बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ और उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, युवती ने आशंका जताई है कि शादी के बाद भी उसे प्रेमी और उसके परिवार से जान का खतरा हो सकता है।