Home बिहार इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंजाम, शादी से मुकरा युवक

इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंजाम, शादी से मुकरा युवक

22
0
The horrifying outcome of an Instagram friendship: young man backs out of marriage.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़िता ने बताया कि टाउन थाना इलाके के रहने वाले एक युवक ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया। इस दौरान छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि वह एक मॉल में काम करती है। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती युवक से हुई,जो काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पास एक मॉल में काम करता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी युवक के द्वारा युवती को बर्थडे पार्टी में बुलाया गया। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशील पदार्थ मिला दिया और बेहोशी की हालत में गलत काम किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक के द्वारा उसे शादी का वादा किया था।

GNSU Admission Open 2026

लगातार शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने घर बुलाने लगा और शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच पीड़िता को गर्भपात की गोलियां भी खिलाईं गईं। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पूरे मामले में नगर थाने के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिली है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है और जल्द ही पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।