Home बिहार भीषण गर्मी बनी जानलेवा, सारण में महिला ने तोड़ा दम

भीषण गर्मी बनी जानलेवा, सारण में महिला ने तोड़ा दम

20
0
Scorching heat turns deadly; woman dies in Saran.

छपरा: छपरा, 26 जून बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की लू लगने से मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय गांव निवासी नन्हक नट की पत्नी गुली देवी(45) चंवर में खेत देखने गयी हुईं थीं,जहां तेज धूप के कारण वह लू लगने से खेत में ही गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।