Home बिहार रोहतास: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड...

रोहतास: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

280
0
Rohtas: Youth dies after being hit by a train, identified through Aadhaar card

डेहरी-ऑन-सोन/(रोहतास): रोहतास जिले के डेहरी – सोन नगर के बीच रेल ट्रैक पार करते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से की गई, जिसके बाद प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया।

मृतक के भाई धनजी ने बताया कि उनका भाई सुभाष कुमार घर से बाहर गया था। वह डेहरी और सोन नगर के बीच किसी कारणवश रेल ट्रैक के पास था, जहाँ वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा और शव को अपने कब्जे में लिया।

GNSU Admission Open 2026

मृतक सासाराम के घटमापुर का रहने वाला बताया जाता है जो सासाराम जेल के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। मृतक के भाई धनजी ने घर में किसी भी प्रकार के कलह या झगड़े की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वह काम के सिलसिले में या बाहर घूमने गया होगा, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।