Home बिहार ’12 लाख दो, वरना अंजाम भुगतो’—अस्पताल संचालक को धमकी

’12 लाख दो, वरना अंजाम भुगतो’—अस्पताल संचालक को धमकी

33
0
'Pay ₹12 lakh or face the consequences' — Hospital owner threatened

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से रंगदारी और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। खजुराहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता, जो गिरजा शंकर हॉस्पिटल का संचालन करते हैं, ने भोरे थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।

उन्होंने बताया कि 7 जून को उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक कुख्यात अपराधी बताते हुए 12 लाख रुपये की मांग की। डॉ. गुप्ता के अनुसार, फोन पर उन्हें चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय के भीतर रकम नहीं पहुंचाई गई तो उनके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा। धमकी मिलने के बाद से चिकित्सक और उनके परिजन भय के माहौल में हैं। शिकायत में डॉक्टर ने संबंधित मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और चिकित्सकों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।