Passenger dies after falling from train

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में डीडीयू-गयाजी रेलखंड पर कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री की मौत हो गई। हादसा शिवसागर थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतक की पहचान मोर सराय गांव निवासी नीतीश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कोलकाता से अपने घर लौट रहा था। आशंका है कि ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के पिता जमुना शर्मा ने बताया कि नीतीश कोलकाता में मजदूरी करता था और घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।