Home बिहार गाली का विरोध पड़ा भारी: पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाली का विरोध पड़ा भारी: पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

37
0
Opposition to abuse proved costly: Neighbor beats man to death, accused arrested

वैशाली: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में एक व्यक्ति की उसके ही पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने दरवाजे पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी बात का विरोध करने मृतक वहां पहुंचा और उसे गाली देने से मना किया। इस पर विवाद बढ़ गया और पड़ोसी ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में मृतक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजितपुर निवासी राजू पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने राजू पासवान को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि इस घटना में पड़ोसी संजय पासवान का नाम सामने आया है।

GNSU Admission Open 2026

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और जांच शुरू कर दी है। सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।