Home बिहार कहीं लू तो कहीं बारिश, बिहार का बदला मौसम

कहीं लू तो कहीं बारिश, बिहार का बदला मौसम

12
0
Heatwave in some areas, rain in others—Bihar's weather takes a turn.

पटना: पटना, बक्सर, समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं। मानसून की एंट्री तो बिहार में हो चुका है लेकिन अब तक लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिली है। पटना समेत कई जिलों में बारिश नहीं होने से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इससे बारिश के आसार बनेंगे। आज से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेव का अलर्ट किया है। वही वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण गोपालगंज सारण और सिवान में येलो अलर्ट जारी किया गया। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, वैशाली और किशनगंज जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 34.6 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो किशनगंज में सबसे कम 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 27.5 से 31.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

GNSU Admission Open 2026

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान औरंगाबाद जिले में 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। राज्य में सर्वाधिक वर्षा सरायगढ़ तैबपुर में 12.2 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा शेरघाटी में 10.0 मिमी, कुटुम्बा में 9.6 मिमी, गोह में 7.4 मिमी, मदनपुर में 5.2 मिमी और हाजीपुर में 4.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।