Flood threat increases in Bihar, alert in 8 districts; Ganga water level expected to rise on September 4

पटना: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना समेत आसपास के आठ जिलों के लोगों से सतर्क रहने और नदी व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।

जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 04 सितंबर की दोपहर पटना के गांधी घाट और मोकामा के हाथीदह में गंगा का जलस्तर उच्चतम जल स्तर को पार कर सकता है। संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

GNSU Admission Open 2026

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है।

विभाग ने लोगों से नदी, घाट, तटबंध और निचले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की सलाह दी गई है।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए पटना के अलावा भोजपुर, नालंदा, सारण, वैशाली, लखीसराय, बेगूसराय और जहानाबाद के नागरिकों से भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।