Home बिहार EOU की कार्रवाई, भ्रष्ट इंजीनियर विनोद राय का घर सील; पत्नी-परिजन फरार

EOU की कार्रवाई, भ्रष्ट इंजीनियर विनोद राय का घर सील; पत्नी-परिजन फरार

455
0
EOU takes action, corrupt engineer Vinod Rai's house sealed; his wife and relatives absconding

पटना/समस्तीपुर: पटना से बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय के ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को छापेमारी की। जैसे ही टीम उनके पटना स्थित घर पहुंची, इंजीनियर की पत्नी समेत परिजन घर छोड़कर फरार हो गए।

अधिकारियों को घंटों इंतजार करना पड़ा लेकिन कोई सदस्य नहीं मिला। EOU ने कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार राय के घर को सील कर दिया है। अब अदालत से वारंट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर की पत्नी भी भ्रष्टाचार के एक मामले में नामजद आरोपी हैं और टीम उनकी गिरफ्तारी भी चाहती है।


GNSU Admission Open 2026