Home बिहार बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, 32 वर्षीय युवक की मौत

बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, 32 वर्षीय युवक की मौत

17
0
Broad-daylight shooting in Bihar; 32-year-old man killed.

बेगूसराय: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा पंचायत अंतर्गत सांख निवासी सत्यनारायण यादव के 32 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि विनोद कुमार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े थे और शनिवार की शाम गांव से बाइक पर दूध लेकर शहर आ रहे थे। इसी दौरान सुजा-भर्रा मार्ग के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार को दो गोलियां लगी थीं।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।