Home बिहार राजगीर में जुटेंगे RLM के दिग्गज, 3 दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ में बनेगी...

राजगीर में जुटेंगे RLM के दिग्गज, 3 दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ में बनेगी नई रणनीति

55
RLM stalwarts to gather in Rajgir, 3-day 'discussion camp' to formulate new strategy

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में पार्टी का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने शिविर की तैयारियों और एजेंडे की जानकारी दी। कुशवाहा ने बताया कि शिविर में पार्टी की विचारधारा, संगठन को मजबूत करने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी के पदाधिकारी अपने सुझाव और विचार रखेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी विमर्श शिविर का प्रमुख मुद्दा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किन विषयों को लेकर पार्टी को आगे काम करना चाहिए, इस पर पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे। सदस्यता अभियान पर भी होगा मंथन

GNSU Admission Open 2026


पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर भी शिविर में रणनीति तैयार की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा जल्द सदस्यता अभियान शुरू करेगा, जिसके जरिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। तेजस्वी के राजभवन मार्च पर कसा तंज.तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुर्सत में हैं, इसलिए मार्च कर रहे हैं।