Home बिहार झारखंडी मंदिर में पहली बार भव्य महोत्सव, सावन के अंतिम सोमवार DM...

झारखंडी मंदिर में पहली बार भव्य महोत्सव, सावन के अंतिम सोमवार DM होंगे मुख्य अतिथि

7
Grand festival for the first time in Jharkhandi temple, DM will be the chief guest on the last Monday of Sawan

डेहरी-ऑन-सोन। सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को डेहरी-ऑन-सोन स्थित प्राचीन झारखंडी मंदिर परिसर में पहली बार भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय पहुंचकर रोहतास के जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बजरंग दल के डेहरी नगर संयोजक अमर सिन्हा ने किया। उन्होंने डीएम को कार्यक्रम की रूपरेखा और संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंडी मंदिर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी। डीएम ने आयोजन की पहल की सराहना करते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उन्होंने आयोजकों को महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

GNSU Admission Open 2026