Home बिहार Patna Encounter: देर रात पुलिस- बदमाशों में मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी घायल

Patna Encounter: देर रात पुलिस- बदमाशों में मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी घायल

150
0
Patna Encounter: Late night encounter between police and criminals, two notorious criminals injured

पटना: राजधानी पटना से करीब 25 किलोमीटर दूर बिहटा में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल अपराधियों की पहचान विदेशी राय और पप्पू राय के रूप में हुई है, जिन पर पटना और आसपास के इलाकों में हत्या, लूट और रंगदारी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में बिहटा के आनंदपुर बांध के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के रोकने की कोशिश पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एसटीएफ ने भी कार्रवाई की। इसी दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

GNSU Admission Open 2026

घायल अपराधियों को पहले बिहटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी ‘सुपारी किलर’ की तरह काम करते थे और कई मामलों में वांछित थे। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।