Home बिहार नालंदा हत्याकांड पर मुकेश सहनी का सरकार पर हमला, अपराधियों की गिरफ्तारी...

नालंदा हत्याकांड पर मुकेश सहनी का सरकार पर हमला, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

21
Mukesh Sahni attacks the government over the Nalanda massacre, demanding the arrest of the culprits.

नालंदा: एकंगरसराय प्रखंड के अमनार खास गांव में पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद बिंद की गोली मारकर हत्या के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

मुकेश सहनी ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

GNSU Admission Open 2026

सहनी ने कहा कि अपराधियों का कोई जाति और धर्म नहीं होता। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करेगी और शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जाएगी, तो आने वाले समय में गंभीर आपराधिक घटनाओं को रोकना मुश्किल होगा। सहनी ने दावा किया कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और इसके लिए शासन एवं प्रशासन दोनों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।