Home बिहार बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत; एक युवक गंभीर...

बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत; एक युवक गंभीर घायल

22
E-rickshaw driver killed in road accident on Bakhtiyarpur four lane; youth seriously injured

पटना: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नगर परिषद बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 26 निवासी गौतम कुमार, पिता मिथिलेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम कुमार ई-रिक्शा चालक था।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद गौतम कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक का इलाज जारी है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलने के बाद बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है।