Home बिहार भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला STF जवान...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार

6
0
Major action in Bharat Tiwari encounter case, STF jawan who fired the shot arrested

भोजपुर: भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शामिल पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने की है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच कानून के अनुसार की जा रही है।

गौरतलब है कि 17 जून को भोजपुर जिले में 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। वहीं, पुलिस का दावा था कि भरत तिवारी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।

घटना के बाद भरत तिवारी के परिवार ने आरोपित पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी, गांव के लोगों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपित अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भरत तिवारी की मां आशा देवी का अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।

GNSU Admission Open 2026