Home बिहार डॉ. मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र में...

डॉ. मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

16
Dr. Manoj Kumar Singh inaugurated the project by cutting the ribbon, promising new employment opportunities in rural areas.

मुजफ्फरपुर: जिले के मच्छी सुजावलपुर में श्री सुबोध कुमार सिंह द्वारा स्थापित TNS Mushroom Farming का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और संचालक को नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों एवं उद्यमियों को दी जा रही सब्सिडी एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहायक साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम जगह में बेहतर आय का माध्यम बन सकता है और इस क्षेत्र में युवाओं एवं किसानों के लिए रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं।


डॉ. सिंह ने कहा कि TNS Mushroom Farming जैसी पहल स्थानीय किसानों को आधुनिक एवं व्यावसायिक खेती की ओर प्रेरित करने के साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने इस नई पहल के लिए श्री सुबोध कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ मनोज के साथ डॉ कुमार देवाशीष भी मौजूद रहे। श्री बिनोद कुमार सिंह, श्री रविशंकर प्रसाद, श्री अबोध कुमार पिंटू, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कपिलेश्वर कुमार सिंह, श्री तारकेश्वर सिंह, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री विजय सिंह, श्री संजय सिंह, श्री विजय कुमार सिंह एवं श्री राम नाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026