Home बिहार वैशाली में डबल मर्डर की वारदात, दो घटनाओं में गई दो लोगों...

वैशाली में डबल मर्डर की वारदात, दो घटनाओं में गई दो लोगों की जान

23
0
Double murder incident in Vaishali, two people lost their lives in two incidents

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र के इस्माईल गांव में केला का पेड़ काटने के विवाद में आमोद राम और उनके भतीजे के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद भतीजे ने धारदार हथियार से हमला कर आमोद राम की हत्या कर दी तथा उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।


सूत्रों ने बताया कि दूसरी घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के पच्चीसकुर्वा गांव की है। यहां संतोष पासवान नामक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026


सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया।


श्री मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।