Home राजनीति कैमूर में ट्रक से 75 लाख की शराब बरामद, खाद के बीच...

कैमूर में ट्रक से 75 लाख की शराब बरामद, खाद के बीच बना रखा था गुप्त तहखाना

2
0
Liquor worth Rs 75 lakh recovered from truck in Kaimur, secret cellar was built amidst manure.

कैमूर: उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से करीब 4,815 लीटर शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 70 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई दिल्ली-कोलकाता हाईवे स्थित समेकित जांच चौकी पर मंगलवार सुबह की गई। जांच के दौरान ट्रक में खाद की बोरियों के बीच लोहे का एक गुप्त तहखाना मिला, जिसमें शराब छिपाकर रखी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि शराब की खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी।

GNSU Admission Open 2026

मामले में हरियाणा निवासी नितेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने शराब की बोतलों पर लगे बैच नंबर भी मिटा दिए थे, ताकि खेप की पहचान छिपाई जा सके।

उत्पाद विभाग दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।