
इंदिरा भवन में आज CWC की अहम बैठक, सरकार के कदमों पर उठ सकते हैं संवैधानिक सवाल
नई दिल्ली : संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक रणनीति को तेज कर दिया है। शुक्रवार यानी आज दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi, संगठन महासचिव K. C. Venugopal और वरिष्ठ नेता Jairam Ramesh समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य फोकस महिला आरक्षण कानून में संभावित बदलाव और परिसीमन की नई प्रक्रिया पर रहेगा। केंद्र सरकार 2023 में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को 2011 की जनगणना के आंकड़ों से जोड़ने की तैयारी में है, जिस पर कांग्रेस अपनी रणनीति तय करेगी। इसके साथ ही प्रस्तावित परिसीमन को लेकर भी सियासी हलचल तेज है। चर्चा है कि इस प्रक्रिया के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार की जल्दबाजी और इसके संवैधानिक पहलुओं पर सवाल उठा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। पार्टी का आरोप है कि यह सत्र राजनीतिक और चुनावी फायदे को ध्यान में रखकर बुलाया गया है। कुल मिलाकर, आज की यह बैठक कांग्रेस के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, जहां से पार्टी की आगे की रणनीति और संसद में उसके रुख की दिशा तय






