Home राष्ट्रीय दिल्ली में शपथ, बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार का...

दिल्ली में शपथ, बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार का बड़ा कदम

159
0
Swearing-in ceremony in Delhi, signaling political change in Bihar: Nitish Kumar's big move

नई दिल्ली/पटना, 10 अप्रैल डिस्क्रिप्शन (प्रिंट न्यूज़ स्क्रिप्ट): बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज दोपहर करीब 12 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan के कक्ष में संपन्न होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं यहां शपथ लेने आया हूं।” हालांकि, यह शपथ केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं मानी जा रही है, बल्कि बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत भी दे रही है। शपथ के साथ ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 12 अप्रैल को बिहार लौटेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया जा सकता है और 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। इधर, एनडीए खेमे में बैठकों और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है और माना जा रहा है कि 14 या 15 अप्रैल तक इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। लंबे समय से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह बदलाव राज्य की सियासत में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दे रहा है।

GNSU Admission Open 2026