Home बिहार बेगूसराय की मासूम रूही की जिंदगी दांव पर, 18 करोड़ के इंजेक्शन...

बेगूसराय की मासूम रूही की जिंदगी दांव पर, 18 करोड़ के इंजेक्शन से बच सकती है जान

216
0
बेगूसराय की मासूम रूही की जिंदगी दांव पर, 18 करोड़ के इंजेक्शन से बच सकती है जान

बेगूसराय। जिले के सदर प्रखंड स्थित पचंबा गांव की 16 महीने की मासूम रूही इन दिनों एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। उसकी मां अंजलि कुमारी अपनी बेटी की जिंदगी बचाने के लिए सरकार, समाज और मददगार लोगों से लगातार सहायता की अपील कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठा पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार रूही को स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (SMA) नाम की दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जो शरीर की मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है। इस बीमारी के कारण बच्चा सामान्य गतिविधियां जैसे बैठना, खड़ा होना या चलना भी नहीं कर पाता। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी लगभग 10 हजार बच्चों में से एक को प्रभावित करती है। चिकित्सकों ने बताया है कि रूही के इलाज के लिए जीन थेरेपी इंजेक्शन Zolgensma ही एकमात्र विकल्प है। यह इंजेक्शन एक बार दिया जाता है और इससे मरीज की स्थिति में सुधार की संभावना रहती है। हालांकि, इसकी कीमत करीब 17 से 18 करोड़ रुपये है, जो आम परिवार के लिए जुटाना बेहद कठिन है। रूही की मां बताती हैं कि उन्होंने बेगूसराय से लेकर पटना तक कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिल सका। कई डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस इंजेक्शन के बिना बच्ची को बचाना मुश्किल है। डॉक्टरों के अनुसार इलाज के लिए सीमित समय बचा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। अब परिजन सरकार, जनप्रतिनिधियों और समाज से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार का कहना है कि समय पर सहायता मिल जाए, तो रूही को नई जिंदगी मिल सकती है।

GNSU Admission Open 2026