Home बिहार जी एन एस यू के एनएसएस एवं विधि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम...

जी एन एस यू के एनएसएस एवं विधि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

317
0
Awareness programme organised by NSS and Law Department of GNSU

रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एन एस एस इकाई एवं विधि संकाय के स्वयंसेवकों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन, जल एवं बिजली संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता व संसाधनों के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

जागरूकता कार्यक्रम में सूखा कचरा और गीला कचरा के अंतर एवं सही निस्तारण की जानकारी दी गई ।पानी और बिजली की बचत के लिए छोटे-छोटे दैनिक उपायों पर चर्चा की गई । दुकानदारों व विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस समन्वयक वेदांत कुमार, विधि संकाय के सह प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार सिंह एवं आईएसओ सेल के चेयरमैन डॉ. विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

GNSU Admission Open 2026